गर्भवती को सांप ने डसा, छह घंटे बाद मौत
हमीरपुर, अगस्त 17 -- हमीरपुर, संवाददाता। पांच माह की गर्भवती महिला की सर्पदंश से मौत हो गई। सांप के डसने के बावजूद महिला ने परिजनों को इसकी समय से सूचना नहीं दी। चार घंटे बाद जब उसे सांस लेने में तकलीफ महसूस हुई तो परिजन उसे लेकर सीधे जिला अस्पताल भागे, जहां उसकी मौत हो गई। इस घटना से मृतका के घर कोहराम मच गया। मौदहा तहसील के सिसोलर गांव निवासी राम सिंह की 35 वर्षीय पत्नी विमला पांच माह के गर्भ से थी। पति ने बताया कि सोमवार की सुबह पांच बजे के आसपास विमला को सांप ने डस लिया। विमला ने सांप को देख भी लिया था। यह भी पढ़ें- Ranchi News: सर्पदंश के बाद झाड़-फूंक के चक्कर में गर्भवती की गई जान फिर भी घर में किसी को नहीं बताया कि सांप ने उसे डस लिया है। सुबह नौ बजे के आसपास विमला की हालत बिगड़नी शुरू हो गई। तब विमला ने सांप के डसने की जानकारी दी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.