औरैया, दिसम्बर 28 -- कानपुर रोड पर रविवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब गर्भवती महिला और उसके परिजनों को जिला अस्पताल ला रही 108 एम्बुलेंस में एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एम्बुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि गर्भवती महिला, परिजन और एम्बुलेंस कर्मी बाल-बाल बच गए। बाद में दूसरी एम्बुलेंस से महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्रसव के दौरान नवजात शिशु की मौत हो गई। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के गांव कुकुरवी खुर्द निवासी रूपचंद्र यादव औरैया के बाबा भट्टा क्षेत्र में परिवार के साथ मजदूरी करते हैं। रविवार को उनकी 26 वर्षीय पत्नी रजनी को प्रसव पीड़ा होने पर 108 एम्बुलेंस से जिला संयुक्त चिकित्सालय लाया जा रहा था। एम्बुलेंस में महिला की मां लक्ष्मी और रिश्तेदार मोहित यादव भी मौजूद थे। जब एम्बुलेंस कानपुर रोड पर इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास पह...