गर्भवती को बंधक बनाकर भूखों तड़पाया
कौशाम्बी, मई 12 -- सैनी थाना क्षेत्र के मकरीबाग मजरा कनवार गांव ब्याही एक गर्भवती महिला को धर्मांतरण नहीं करने पर बंधक बनाकर भूखों तड़पाया गया। उससे दहेज की भी मांग की गई। एमबीए की परीक्षा देने तक से वंचित करने का प्रयास किया गया। मामले में महिला आयोग की अध्यक्ष के आदेश पर मुकदमा कायम कर कड़ा धाम पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के मोहब्बतपुर जीता गांव की आस्था मौर्य पुत्री रामराज मौर्य ने बताया कि उसकी शादी सात मार्च 2024 को मकरीबाग मजरा कनवार निवासी दिनेश मौर्य से हुई थी। शादी के बाद छह महीने तक सब कुछ ठीक-ठाक चला। आरोप है कि इसके बाद दहेज की मांग को लेकर ससुरालियों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पीड़िता पर इसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाया गया। मना करने पर उसको कई-कई दिनों तक कमरे में बंधक बनाकर भूखों तड़पाया गया। तमाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.