हरदोई, मार्च 10 -- पाली, संवाददाता। विवाद के दौरान गर्भवती महिला के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना ढेड़ माह पुरानी है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने दो भाइयों समेत तीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।थाना क्षेत्र के गांव रामनगरिया निवासी प्रीति पत्नी श्रीप्रकाश ने मंगलवार को दी तहरीर में बताया कि वह गर्भवती है। बीती 23 जनवरी 2026 को रात साढ़े नौ बजे के आसपास उसके दरवाजे पर आकर गांव निवासी रमाकांत, सोनपाल ने अपनी बहन पूजा के साथ मिलकर गाली गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर तीनों लोग लाठी, डंडे से पिटाई करने लगे। आरोप है कि मारपीट में पेट में पल रहे बच्चे के चोट आई। मौके पर शोरगुल सुनकर पहुँचे लोगों ने उसे बचाया। तब विपक्षी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस को बताया कि वह इलाज कराने गई थी। इलाज कराकर वापस आने के बाद रिप...