गर्भवती को पीटने पर देवर के खिलाफ केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 5 -- परियावां। नवाबगंज थाना क्षेत्र के कालाकांकर गांव निवासी नूतन लाल की पत्नी रुपा देवी ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसके पति दिल्ली गए हैं वह घर में अकेली रहती है। तीन अगस्त की तीन बजे उसका देवर ज्वाला प्रसाद अचानक उसके घर पहुंचा और गालियां देने लगा। विरोध करने पर उसने पीटने लगा। गर्भवती होने के कारण वह गंभीर घायल हो गई और उसकी तबीयत बिगड़ गई। जाते समय शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता रुपा देवी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी देवर ज्वाला प्रसाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.