सिद्धार्थ, जुलाई 25 -- भनवापुर। सीएचसी सिरसिया में शुक्रवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएसएमए) के तहत गर्भवती के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 108 गर्भवती की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया गया। जांच के दौरान 11 गर्भवती को हाई रिस्क श्रेणी में चिन्हित किया गया। जबकि 26 महिलाओं में खून की कमी पाए जाने पर उन्हें आयरन सुक्रोज की डोज दी गई। अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने बताया कि पीएमएसएमए के तहत प्रत्येक सप्ताह विशेष शिविर आयोजित किया जाता है। गर्भवती लाभ जरूर उठाएं। इस दौरान डॉ. पी.एन. पटेल, डॉ. अनवरुद्दीन, डॉ. श्रेया चौधरी, डॉ. सबीहा मलिक, ज्योति, अजय कुमार पांडे, सविता मौर्या, रेखा पांडे, कृष्ण गोपाल पांडे, रविंद्र कुमार एवं अश्वनी अग्रहरि आदि मौजूद रहे।

हि...