बांदा, अप्रैल 4 -- बांदा, संवाददाता। गिरवां थाने के एक गांव में तीन दिन पूर्व खेत से लौट रही आठ माह की गर्भवती महिला को रास्ते में सुनसान जगह में शराब पी रहे सात लोगों ने रोक लिया। उठाकर दुकान ले गए और दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर पेट में लात मारी और मंगलसूत्र छीन लिया। चिल्लाने पर परिवार के लोग आए तो धमकाते हुए भाग निकले। पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की तो शनिवार को महिला पति के साथ एसपी के यहां पहुंची। महिला ने बताया कि 31 मार्च को सुबह सात बजे खेत काटकर वापस घर आ रही थी। रास्ते में गांव की सात दबंग शराब पी रहे थे। उसे अकेला देखा तो रोक लिया। हाथ पकड़कर जबरदस्ती करने लगे। एक उसे दुकान तरफ ले गए। जोर से चिल्लाई तो आसपास व परिवार के लोग दौड़े। इस बीच एक ने उसका मंगलसूत्र उतार लिया और सभी सात लोग धमकाते व गाली-गलौज करते हुए भाग...