गर्भवती के लिए संजीवनी बनेगा एफसीएम इंजेक्शन
बहराइच, जुलाई 8 -- बहराइच, संवाददाता। एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत गंभीर एनीमिया से पीड़ित गर्भवती महिलाओं के लिए आधुनिक फेरिक कार्बोक्सीमाल्टोज़ (एफसीएम) इंजेक्शन की निःशुल्क सुविधा शुरू की गई है। बाजार में महंगा मिलने वाला यह इंजेक्शन जिले के सभी एफआरयू में उपलब्ध है। दो माह में 19 गंभीर एनीमिया ग्रसित गर्भवतियों का उपचार किया जा चुका है। यूपी-टीएसयू से डॉ. शालिनी झा ने बताया कि पहले गंभीर एनिमिक गर्भवती को आयरन सुक्रोज के कई डोज के लिए बार-बार अस्पताल आना पड़ता था। अब एफसीएम इंजेक्शन के माध्यम से आवश्यक आयरन की पूरी खुराक एक ही बार में दे दी जाती है, इससे आयरन शरीर के मुख्य अंगों जैसे लीवर, प्लीहा और बोन मैरो में सुरक्षित रूप से स्टोर हो जाता है। यह भी पढ़ें- गर्भवती महिलाओं के लिए संजीवनी बनेगा एफसीएम इंजेक्शन इसके बाद शरीर आवश्यक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.