सिद्धार्थ, जून 19 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। स्वास्थ्य विभाग में सर्वाधिक महत्वपूर्ण कार्यक्रम जननी सुरक्षा योजना (जेएसवाई) को लेकर जनपद के 10 ब्लॉकों में लापरवाही की जा रही है। गर्भवती का पोर्टल पर न तो पंजीकरण किया जा रहा है और न ही भुगतान हो रहा है। इस कार्यक्रम पर ब्रेक लगने के मामले का शासन ने संज्ञान लिया है। राज्य स्तर पर हुई समीक्षा में रैंकिंग खराब होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए दो दिनों की मोहलत दी गई है। निर्धारित समय के भीतर पंजीकरण व भुगतान न होने पर लापरवाह 10 ब्लॉकों के अधीक्षकों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।सीएमओ डॉ. रजत कुमार चौरसिया ने जनपद के सभी ब्लॉकों के अधीक्षकों व प्रभारी चिकित्साधिकारी को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने बताया है कि बढ़नी, भनवापुर, जोगिया व खेसरहा ब्लॉक स्वास्थ्य केंद्र को छोड़ कर अन्...