गर्भवती के पेट में मारी लात, गर्भस्थ शिशु की मौत
बागपत, मई 18 -- रमाला। आचार्य खेड़ा गांव में आरोपियों ने 12 फरवरी को गर्भवती महिला के साथ मारपीट कर पेट में लात मार दी थी। इससे महिला के गर्भस्थ बच्चे की मौत हो गई थी। रविवार को कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आचार्य खेड़ा गांव की सीमा ने बताया कि 12 फरवरी को वह घेर से गोबर डालने जा रही थी। गली में पड़ोसी महेश और दिनेश उससे गाली-गलौज करने लगे। उसने विरोध किया तो दोनों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया था। वह आठ महीने की गर्भवती थी। पेट में लात लगने से वह बेहोश होकर गिर गई। बेटी उसे बचाने आई तो उसे भी पीटा। परिजनों ने उसे बड़ौत अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसने मृत बच्चे को जन्म दिया। पीड़िता ने थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़िता ने न्यायालय का दरवाजा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.