गर्भवती की हत्या में ससुर समेत चार गिरफ्तार, भेजे गए जेल
देवरिया, सितम्बर 16 -- गौरीबाजार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। थाना क्षेत्र के बर्दगोनिया में पारिवारिक बंटवारे के लिए रविवार की देर शाम पंचायत में गर्भवती महिला की बेरहमी से पिटाई व बाद में मौत के मामले में पुलिस ने ससुर समेत चार आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी आरोपी जेल भेज दिए गए। फरार दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। गांव के रहने वाले गोविंद निषाद विदेश में रहते हैं। उनकी पत्नी जगवंती देवी (40) दो बेटियों के साथ घर पर रहती थीं। साथ ही इन दिनों गर्भवती थी। परिवार में आए दिन हो रहे विवाद के चलते वह रुद्रपुर कोतवाली के भृगुसरी चौराहे पर मकान भी बनवाई थीं और वहीं रहती थीं। पारिवारिक बंटवारे को लेकर रविवार की शाम पंचायत बुलाई गई। जिसमें जगवंती ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.