गर्भवती की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर अंतिम संस्कार का आरोप
आगरा, मई 27 -- पति और तीन पुत्रियों को छोड़कर अन्य व्यक्ति के साथ रह रही महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक ने महिला का अंतिम संस्कार कर दिया। अब महिला के असल पति ने युवक पर मारपीट और सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। महिला के पति ने न्यू आगरा पुलिस को तहरीर के माध्यम से बताया कि उसकी शादी करीब 15 वर्ष पूर्व हुई थी। उसकी तीन बेटियां हैं। करीब एक वर्ष पूर्व पत्नी उसे छोड़कर न्यू आगरा निवासी युवक धीरज के साथ रहने लगी। आठ-नौ माह से गर्भवती हो गई थी। आरोप है कि 24 मई को पत्नी और युवक के बीच झगड़ा हुआ था। उससे आहत होकर पीड़ित की पत्नी ने दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। आरोपित धीरज और उसके परिजनों ने पत्नी के शव को जल्दबाजी में ठिकाने लगा दिया। अंतिम संस्कार कर दिया। उन्हें या महिला के मायके व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.