अलीगढ़, जून 4 -- अकराबाद थाना क्षेत्र के कस्बा कौड़ियागंज में हुई घटना अकराबाद, संवाददाता। थाना क्षेत्र के कौड़ियागंज में नौ माह की गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में नौ दिन बाद पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतका के साथ उसके गर्भ में पल रहे जुड़वा बच्चों की भी मौत हो गई थी।हाथरस के सादाबाद निवासी राजेन्द्र गोस्वामी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री बबिता उर्फ डौली की शादी 29 नवंबर 2023 को कौड़ियागंज निवासी ब्रजेश गोस्वामी के साथ हुई थी। शादी के कुछ माह बाद से ही पति, सास, ससुर, जेठ और देवर अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। यह भी पढ़ें- दहेज उत्पीड़न और मारपीट के आरोप में मुकदमा आरोप है कि मांग पूरी न होने पर डौली का लगातार मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न किया ज...