जौनपुर, जून 28 -- खुटहन (जौनपुर)। छह माह की गर्भवती महिला की उपचार के दौरान हुई मौत के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को शाहगंज एसडीएम ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर किरन अस्पताल को सील कर दिया। इससे पहले पुलिस ने मुकदमे में वांछित कथित डाक्टर किरन यादव के पति अरुण यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। सरपतहा थाना क्षेत्र के पट्टीनरेंद्रपुर गांव निवासी रिंकू माली की छह माह की गर्भवती पत्नी लक्ष्मी की बुधवार रात किरण अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि उपचार में लापरवाही बरती गई और नवजात का शव भी उन्हें नहीं सौंपा गया। इस मामले में मृतका के पति की तहरीर पर चिकित्सक व अस्पताल कर्मियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।घटना के बाद लगातार बढ़ते दबाव और पुलिस कार...