बलिया, मार्च 10 -- रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय नवीन कृषि मंडी के पास स्थित आयुष हॉस्पिटल में रविवार की देर रात में प्रसव के दौरान गर्भवती महिला की हुई मौत के मामले डीएम के निर्देश पर मंगलवार को रसड़ा सीएचसी के अधीक्षक डॉ. मनीष जायसवाल ने आयुष हॉस्पिटल को सील कर दिया है। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के आमघाट (बैजलपुर) निवासी अश्वनी कुमार की पत्नी 23 वर्षीय प्रियांशु गर्भवती थी। रविवार की रात में प्रसव पीड़ा होने पर परिजन महिला को लेकर कस्बा में संचालित आयुष हॉस्पिटल में भर्ती कराया। कुछ देर बाद महिला को आपरेशन के लिए आपरेशन थियेटर में ले जाया गया। परिजनों का कहना था कि वहां पर कोई इंजेक्शन लगाते ही महिला की हालत खराब होने लगी। इसके बाद चिकित्सक मऊ ले जाने की सलाह दी। घर वाले प्रियांशु को मऊ के एक अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.