फरीदाबाद, जुलाई 23 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। सूरजकुंड रोड स्थित ग्रीन फील्ड कॉलोनी में आठ माह की गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस की जांच पुलिस के अनुसार, नई दिल्ली के गगन विहार निवासी शिव नारायण कामत ने शिकायत में बताया कि उनकी बेटी नमिता की शादी 20 नवंबर 2025 को ग्रीनफील्ड कॉलोनी निवासी रंजीत चौधरी से हुई थी। रंजीत दिल्ली के एक बड़े होटल में सैफ का कार्य करता है, जबकि ससुर विजय कांत चौधरी सुप्रीम कोर्ट के एक वकील का ड्राइवर है। उनका आरोप है कि शादी में हैसियत से बढ़कर जेवर, घरेलू सामान और करीब सात लाख रुपये नकद दिए गए थे। इसके बावजूद शादी के बाद से पति, सास, सस...