महोबा, अगस्त 26 -- खरेला, संवाददाता। गर्भवती की संदिग्ध मौत पर परिजनों ने ससुरालीजनों पर प्रताड़ना और उपचार में लापरवाहियों के आरोप लगाते हुए जांच करा कार्रवाई की मांग उठाई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। खरेला थाना के बारी गांव निवासी 25 वर्षीय गर्भवती नेहा पत्नी पुष्पेंद्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। चरखारी के महाराजपुरा निवासी भाई बलवीर अहिरवार पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नेहा का विवाह नवंबर 2025 में खरेला क्षेत्र के बारी गांव निवासी पुष्पेंद्र पुत्र प्रकाश के साथ किया था। शादी के बाद ससुरालीजनों के द्वारा प्रताड़ित किया जाता था। 25 अगस्त को एकाएक हालत बिगड़ने पर ससुरालीजन जिला अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों के द्वारा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। ससुरालीजन बांदा मेडिकल कॉलेज ले गए जहां से कानपुर रेफर किया गया। उपचा...