फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 3 -- कायमगंज, संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में मुख्य आरोपित पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उसने महज एक बाइक की मांग को लेकर हुए विवाद के बाद अपनी सात माह की गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त टी-शर्ट भी बरामद कर ली है।शाहजहांपुर जिले के मिर्जापुर थाना क्षेत्र निवासी रामसरन ने अपनी पुत्री सोभा देवी की शादी 8 अगस्त 2024 को अमिलैया मुकेरी निवासी शिवेन्द्र उर्फ पिन्टू के साथ हिंदू रीति-रिवाज से की थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष मोटरसाइकिल की मांग को लेकर सोभा को प्रताड़ित कर रहा था। इसी विवाद के चलते बीती 30 मार्च को सोभा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। क्षेत्राधिकार...