प्रयागराज, फरवरी 20 -- करेली पुलिस पर चार दिन पहले दहेज उत्पीड़न व मारपीट का मामला दर्ज करने के बाद शुक्रवार को गर्भवती का मेडिकल कराने में मनमानी का आरोप लगा है। आरोप है कि पुलिस ने साजिश के तहत जांच के लिए कॉल्विन अस्पताल भेज दिया। जबकि, वहां स्त्री रोग विशेषज्ञ नहीं है। महिला के परिजनों के हंगामे के बाद डफरिन अस्पताल में मेडिकल कराया गया। बता दें, गौसनगर निवासी नबी अहमद सिद्दीकी की विवाहित बेटी नाज सिद्दीकी ने 16 फरवरी को जीटीबी नगर निवासी पति मोहम्मद शाबान समेत ससुरालियों पर मारपीट व दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। परिजनों का आरोप है कि एफआईआर में गर्भवती होने का जिक्र है। इसके बावजूद पुलिस ने उसे मेडिकल परीक्षण के लिए कॉल्विन अस्पताल भेजा था। उधर, थाना प्रभारी आशीष सिंह ने आरोप को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि महिला का मेडिकल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.