मेरठ, मार्च 18 -- थाना सरूरपुर क्षेत्र के कस्बा खिवाई में विवाहिता के साथ दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मामला सामने आया है। मामले को लेकर पीड़िता पक्ष की ओर से थाने में दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, महिला के गर्भवती होने की बात सामने आने से मामला गंभीर माना जा रहा है। पुलिस ने मामले में जांच के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही है। जनपद बागपत के थाना बिनौली क्षेत्र के गांव बरनावा निवासी दिलशाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने लगभग एक वर्ष पूर्व अपनी पुत्री चांदनी का निकाह मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार सरूरपुर क्षेत्र के कस्बा खिवाई निवासी युवक के साथ किया था। आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर उसकी पुत्री को मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया ...