कन्नौज, मई 29 -- गुरुसहायगंज। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डिगसरा में कुछ लोगों ने गर्भवती महिला और उसकी सास को मारपीट कर घायल कर दिया।घटना के संबंध में ग्राम डिगसरा निवासी गर्भवती अन्जू देवी पत्नी नरेन्द्र कुमार ने कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि गुरुवार की दोपहर वह अपने घर में मिट्टी डाल रही थी। तभी गांव के सूर्य प्रकाश पुत्र कमलेश चन्द्र व विनोद व मुकेश दरवाजे पर आकर गालियां देते हुए लाठी डन्डो से मारपीट करने लगे। जिससे हमारे पेट में अन्दरूनी चोट आ गई। मौके पर सास सरला देवी के बीच बचाव में आने पर उन्हे भी मारापीटा। जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...