संभल, अगस्त 4 -- रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव हैमदपुर में गर्भवती महिला की मौत के मामले में मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के भाई ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव भवावला के मझरा कोठरा निवासी सुरेश कुमार ने मंगलवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन पूनम की शादी करीब पांच वर्ष पहले रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव हैमदपुर निवासी उमेश पुत्र औतारी सिंह के साथ हुई थी। आरोप है कि पिता की मृत्यु के बाद बहन के नाम आई जमीन को लेकर ससुराल पक्ष के लोगों की नजर जमीन पर थी। जमीन अपने नाम कराने के बाद भी बहन को दहेज और अन्य बातों को लेकर लगातार परेशान किया जाता रहा। इतना ही नहीं, उसे मायके आने से भी रोका जाता था। उसने आरोप लगाया कि सोमवार की ससुराल पक्ष के लोग...