बरेली, जनवरी 23 -- बरेली। जिले में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में कई स्वास्थ्य केंद्रों पर लापरवाही सामने आई है। ग्रामीण स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस के आयोजनों की मॉनिटरिंग रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। कई स्वास्थ्य केंद्रों पर न तो वजन मापने की मशीनें उपलब्ध हैं और न ही गर्भवतियों की जरूरी जांचें की जा रही हैं। इस लापरवाही पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने संबंधित प्रभारियों को चेतावनी जारी की है। यूनिसेफ के सोशल मोबलाइजेशन नेटवर्क की तरफ से दिसंबर के 125 सत्रों की मॉनिटरिंग की गई। रिपोर्ट के अनुसार, जिले का औसत प्रदर्शन कई मानकों पर प्रदेश से भी कम रहा है। शिशुओं और गर्भवतियों के शारीरिक विकास को मापने वाले संसाधनों की भारी कमी पाई गई है। इन स्वास्थ्य केंद्रों पर नहीं मिलीं मशीनें मॉनीटरिंग रिपोर्ट में कई केंद्रों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.