गर्भवतियों में एनीमिया दूर कर रहा एफसीएम इंजेक्शन
फतेहपुर, अगस्त 17 -- फतेहपुर। गर्भवती महिलाओं में खून की कमी यानी एनीमिया दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग सरकारी अस्पतालों में एफसीएम (फेरिक कार्बोक्सीमाल्टोज) इंजेक्शन की सुविधा उपलब्ध करा रहा है। जिला महिला अस्पताल समेत सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच के बाद जरूरतमंद गर्भवतियों को यह इंजेक्शन निशुल्क लगाया जा रहा है। इससे गंभीर एनीमिया से जूझ रही महिलाओं को राहत मिलने की उम्मीद है। गर्भावस्था के दौरान शरीर में आयरन की जरूरत बढ़ जाती है। पर्याप्त आयरन नहीं मिलने पर हीमोग्लोबिन का स्तर कम होने लगता है। ग्रामीण क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं में एनीमिया की समस्या अधिक देखने को मिलती है। प्रसवपूर्व जांच में हीमोग्लोबिन कम मिलने पर डॉक्टर पहले आयरन की दवा देते हैं। गंभीर कमी होने या दवाओं से अपेक्षित सुधार न होने पर एफसीएम देने पर विचार किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.