गर्भवतियों को राहत, निजी सेंटरों पर मुफ्त अल्ट्रासाउंड जांच
फतेहपुर, जुलाई 7 -- फतेहपुर, संवाददाता। सीएचसी बिंदकी और खागा में पहुंचने वाली गर्भवती महिलाओं के लिए अब अल्ट्रासाउंड जांच के लिए जिला मुख्यालय नहीं आना पड़ेगा। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत ई-रूपी वाउचर योजना के जरिए पंजीकृत निजी सेंटरों पर नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू कर दी गई है। हालांकि यह लाभ सिर्फ गर्भवती महिलाओं तक सीमित है जबकि अन्य मरीजों को अब भी जांच के लिए शहर की दौड़ लगानी पड़ रही है। योजना के तहत सरकारी अस्पताल में प्रसव पूर्व जांच के दौरान डॉक्टर अगर अल्ट्रासाउंड की जरूरत बताते हैं तो गर्भवती महिला को ई-रूपी वाउचर जारी किया जाता है। इस वाउचर के आधार पर वह स्वास्थ्य विभाग द्वारा अधिकृत निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर बिना किसी शुल्क के जांच करा सकती है। योजना का उद्देश्य समय पर गर्भावस्था की निगरानी करना, हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.