गर्भवतियों को मिला एफसीएम का फायदा
मधुबनी, अगस्त 22 -- मधुबनी। जिला कार्यक्रम प्रबंधक पंकज मिश्रा ने बताया कि एफसीएम की सुविधा के विस्तार से गंभीर एनीमिया से जूझ रही गर्भवती महिलाओं को उपचार उपलब्ध कराने में स्वास्थ्य विभाग को मजबूती मिली है। विभाग का लक्ष्य मातृ एनीमिया को कम करते हुए सुरक्षित मातृत्व और एनीमिया मुक्त डिलीवरी की दिशा में जिले को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि फेरिक कार्बोक्सीमाल्टोज गर्भवती एनीमिक महिलाओं के उपचार में प्रभावी विकल्प बना है। जिले में एफसीएम की शुरुआत 26 मार्च को हुई थी। लॉन्च के दिन जिला अस्पताल में 11 एनीमिक गर्भवती महिलाओं को एफसीएम देकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके बाद धीरे-धीरे सभी प्रखंडों और स्वास्थ्य संस्थानों में इसकी उपलब्धता सुनिश्चित की गई, ताकि जरूरतमंद महिलाओं को नजदीकी केंद्र पर सुविधा मिल सके。
एफसीएम प्रशिक्षण कार्यक्रम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.