देहरादून, जून 5 -- उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने ऐलान किया कि सरकारी एंबुलेंस न मिलने पर आशाएं, गर्भवती महिलाओं को निजी एंबुलेंस या अन्य वाहन से अस्पताल ला सकेंगी। इसके लिए सरकार Rs.दो हजार रुपये देगी। स्वास्थ्य मंत्री ने गुरुवार को रायपुर अस्पताल में नई बिल्डिंग के लोकार्पण के मौके पर यह घोषणा किया। स्वास्थ्य मंत्री ने 30 बेड की नई बिल्डिंग के लोकार्पण के बाद कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए लगातार प्रयासरत है। प्रदेशभर में संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में प्राइवेट एंबुलेंस की व्यवस्था पर विचार किया जा रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। इस दौरान मंत्री ने डॉक्टरों को सख्त हिदायत द...