गर्भपात से इनकार करने पर पीटकर घर से निकाला
हमीरपुर, जून 29 -- बिवांर, संवाददाता। गर्भपात कराने से इन्कार करने पर महिला की ससुर, ननद व पति ने मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। महिला के मायका में जानकारी देने पर पिता व भाई उसको अपने साथ ले आये। सुबह अपने पिता व भाई के साथ आई महिला ने थाना में तहरीर दी। पुलिस ने महिला को ससुराली जनो के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। जनपद महोबा थाना खरेला के रिवई गांव की रीना पुत्री श्रीपत की शादी 3 साल पहले थाना बिवांर के बंडा गांव के दयाराम सविता के पुत्र शिवम के साथ हुई थी। उसके एक साल का बच्चा होने के साथ दूसरा बच्चा पेट में पल रहा है। महिला ने बताया की शादी के बाद से ननद पूजा परेशान कर रही है। ननद, ससुर व पति तीनों ने मिलकर मारपीट करते हुए गर्भ में पल रहे बच्चे को हटाने को कहा। उसके इन्कार करने पर 28 जून को ससुर ने मारपीट कर घर से बाहर निकाल द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.