गर्भपात को नहीं मानी कुंवारी बेटी तो चंबल नदी में डुबोकर मार डाला, बाप-जीजा ने रची ऐसी साजिश
नई दिल्ली, अगस्त 8 -- दक्षिणी दिल्ली के तिगड़ी थाना क्षेत्र में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पांच महीने की गर्भवती 18 वर्षीय अविवाहित बेटी की हत्या के लिए उसके पिता ने अपने ही दामाद के साथ मिलकर एक खौफनाक साजिश रची। आरोपियों ने युवती को उत्तर प्रदेश के आगरा में बसोनी के पास चंबल नदी किनारे ले जाकर उससे आत्महत्या का नाटक कराया, फोटो-वीडियो बनाए और फिर जबरन नदी में डुबोकर उसकी हत्या कर दी। दिल्ली लौटकर पिता ने पड़ोसियों को वही फोटो दिखाकर बेटी के आत्महत्या करने की झूठी कहानी सुनाई। शक होने पर पड़ोसी की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी पिता व बड़े दामाद को दबोच लिया।गर्भावस्था बनी वजह तिगड़ी निवासी टेंट व्यवसायी आरोपी की 18 वर्षीय बेटी का इलाके के ही एक 17 वर्षीय किशोर से प्रेम संबंध था। करीब एक महीने पहले पिता को पता चल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.