इटावा औरैया, अप्रैल 12 -- सैफई। मेडिकल कॉलेज के मानसिक रोग विभाग में भर्ती मानसिक मंदित महिला से दुष्कर्म के मामले में भ्रूण का डीएनए सैंपल फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। उच्च न्यायालय के आदेश पर 10 अप्रैल की रात पीड़िता का गर्भपात कराया गया था। विवेचना कर रहे प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र राठी ने रविवार को सैंपल फॉरेंसिक साइंस लैब आगरा प्रेषित किया। गर्भपात की अनुमति के लिए पहले इटावा के सिविल जज सीनियर डिवीजन न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया गया था, जहां से इसे उच्च न्यायालय में प्रस्तुत करने को कहा गया। इसके बाद विवेचना अधिकारी ने कॉलेज प्रशासन के साथ समन्वय कर इलाहाबाद उच्च न्यायालय में पक्ष रखा, जहां मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर गर्भपात की अनुमति दी गई। गर्भपात के बाद प्राप्त भ्रूण का नमूना सुरक्षित रखते हुए विधिक प्रक्रिया के तहत जां...