गर्भपात की दवा खाने से महिला की स्थिति गंभीर
चक्रधरपुर, मई 28 -- मनोहरपुर, संवाददाता। बिना डॉक्टरी सलाह और वैध प्रेक्रिप्शन के गर्भपात की दवा खाना एक महिला के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। मामला प्रखंड के बचमगुटू गांव का है, जहां एक 25 वर्षीय महिला की हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है। गलत तरीके से दवा के सेवन के कारण महिला की हालत गंभीर हो गई है। महिला सेप्टीसीमिया की शिकार हो गई है। बुधवार को परिजनों ने उसे इलाज के लिए मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर ईलाज के लिए रेफर कर दिया है। अत्यधिक रक्तस्राव और संक्रमण से बिगड़ी हालत : सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि महिला ने करीब दो महीने पहले बिना किसी चिकित्सकीय जांच और निगरानी के किसी दुकान से खरीदकर गर्भपात की दवा खा ली थी। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.