इटावा औरैया, अप्रैल 14 -- इटावा। बसरेहर थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति और ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि प्रेम संबंध के बाद गर्भ ठहरने पर ससुराल पक्ष ने बदनामी के डर से उससे शादी की, लेकिन बाद में उसे दिल्ली और लखनऊ ले जाकर बहाने से तीन माह का गर्भपात करवा दिया। पीड़िता का कहना है कि इसके बाद पति, सास, ससुर और देवर ने उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। बिना तलाक लिए उसका पति दूसरी शादी करने की तैयारी कर रहा है। यह भी पढ़ें- शराब के नशे में पत्नी से मारपीट, कराया गर्भपात एसपी ग्रामीण श्रीश चंद्र ने बताया कि मामले की जांच सीओ सैफई को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.