भभुआ, मार्च 26 -- टीम ने भभुआ, रामगढ़, मोहनियां व कुदरा में चल रही वैक्सीनेशन की जांच की गर्भाशय कैंसर से बचाव के लिए बालिकाओं को लगाई जा रही है वैक्सीन भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गर्भाशय कैंसर से बचाव के लिए की जा रही गर्दाशील वैक्सीनेशन की जांच के लिए गुरुवार को राज्यस्तरीय दो सदस्यीय टीम कैमूर पहुंची। स्टेट टेक्निकल मैनेजर डॉ. संजीव प्रताप राव व स्टेट टेक्निकल को-ऑडिनेटर अनुराधा कुमारी ने जिले के भभुआ, रामगढ़, मोहनियां व कुदरा अस्पतालों में चल रही गर्दाशील वैक्सीनेशन की जांच की। डीआईओ डॉ. रविन्द्र कुमार चौधरी की उपस्थिति में भभुआ में एक, रामगढ़ में तीन, मोहनियां व कुदरा में एक-एक बच्ची को गर्भाशय कैंसर से बचाव के लिए गर्दाशील वैक्सीनेशन स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा किया गया। जांच के समय एसीएमओ डॉ. शान्ति कुमार मांझी, रामगढ़ के प्रभारी डॉ. सु...