कौशाम्बी, मार्च 11 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। शीतला अष्टमी के अवसर पर शक्तिपीठ कड़ा धाम में आयोजित प्रसिद्ध गर्दभ मेले में बड़ी संख्या में व्यापारी खच्चर, घोड़े और गधे बिक्री के लिए आये। इनके इलाज के लिए समाजसेवी संगठन एवं अंतरराष्ट्रीय पशु कल्याण संस्था ग्रुप इंडिया की ओर से विशेष उपचार शिविर लगाया गया।शिविर के माध्यम से करीब 150 पशुओं का प्राथमिक उपचार कर दवाइयां दी गई। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता पांडेय ने मेले में पहुंचकर गर्दभों को चना खिलाया और उनका आशीर्वाद लिया। शिविर में मैनेजर ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव, सहायक अनुराग दुबे, पशु मित्र गोलू मिश्र, श्यामू गंगावासी और अवधेश मिश्र सहित अन्य सहयोगियों ने इस पुनीत कार्य में सहभागिता निभाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.