कौशाम्बी, मार्च 11 -- मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। मेले की सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा और पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देश पर प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए थे। गंगा घाटों पर गोताखोर तैनात किए गए थे, जबकि धाम क्षेत्र में नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम की ओर से सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की गई।मेले की मॉनीटरिंग स्वयं उपजिलाधिकारी योगेश कुमार गौड़ और डीएसपी भैया संतोष सिंह कर रहे थे। थाना अध्यक्ष कड़ा धाम त्रिलोकीनाथ पांडेय के नेतृत्व में पुलिस बल गंगा घाट, मेला क्षेत्र और मंदिर परिसर में लगातार गश्त करता रहा। चौकी प्रभारी देवीगंज रवि मौर्य एवं लेखपाल देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में मेला कमेटी के समन्वय से बुधवार शाम यह ऐतिहासिक मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। मेला कमेटी में उपाध्यक्ष से सेहन्दी लाल, लवकुश निर्मल, पवन निर्...