गर्दन में थी दर्द, तकिया लेने जापान चली गई CA; कीमत सुन उड़ जाएंगे होश
नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- भारत के एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) गर्दन दर्द से परेशान थी। लैपटॉप पर अधिक देर तक काम करने की वजह से उन्हें यह समस्या हो रही थी। उन्होंने इसके उपचार के लिए किसी डॉक्टर से मिलने की जगह जापान की यात्रा करना पसंद किया। वहां जाकर उन्होंने एक खास तकिया खरीदी। इसकी कीमत करीब 40 हजार रुपये हैं। इंटरनेट पर इसकी खूब चर्चा हो रही है। सीए का कहना है कि यह बेहतर नींद और गर्दन के लगातार दर्द से राहत पाने के लिए यह एक निवेश है। विपनदीप कौर नाम की इन चार्टर्ड अकाउंटेंट ने बताया कि लैपटॉप पर लंबे समय तक काम करने और मोबाइल फोन के इस्तेमाल की वजह से उनकी गर्दन पर बुरा असर पड़ा है। उन्होंने जापान यात्रा के दौरान अपने शरीर की बनावट और सोने की आदतों के हिसाब से खास तौर पर डिजाइन किया गया तकिया बनवाने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.