पीलीभीत, अप्रैल 19 -- जंगल में गर्दन पर गंभीर जख्म वाले बाघ की एक तस्वीर अचानक वायरल हो गई। इसकी जानकारी आने पर वनाधिकारियों ने अलग अलग लोकेशन पर कैमरे लगा कर हाथी से गश्त कराते हुए लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश शुरू कर दी है। साथ ही पूरे मामले में वनाधिकारियों को अवगत कराया गया है। जंगल में तीन दिन पूर्व शिकारियों और वन कर्मियों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया था। इस वजह से वन्यजीवों के जानकार इसे शिकारियों की करतूत से भी इनकार नहीं कर रहे। इधर वनाधिकारियों का कहना है कि जंगल में कई बार वन्यजीव आपस में संघर्ष करते हैं तो चोट लग जाती है। यह भी पढ़ें- कतर्निया व दुधवा टाइगर रिजर्व के बीच विकसित होगा वन्यजीव कॉरिडोर हालांकि गर्दन पर जख्म वाले बाघ को ट्रेस करने के लिए संवेदनशील स्थानों पर आठ से दस कैमरे लगा कर लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास किया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.