संवाददाता, जुलाई 18 -- अलीगढ़ के रोरावर थाने के जलालपुर चौकी क्षेत्र स्थित श्रीरामपुरम कॉलोनी में शुक्रवार को दिनदहाड़े दुस्साहसिक वारदात से सनसनी फैल गई। दो अज्ञात बदमाश बिजली विभाग के एक कर्मचारी के घर में घुस गए और उनकी पत्नी व दो बेटियों को चाकू की नोक पर बंधक बनाकर 40 हजार रुपये की नकदी व लाखों के आभूषण लूट लिए। पीड़ित परिवार के मुंह पर टेप व अंगोछे से हाथ-पैर बांधकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही रोरावर और बन्नादेवी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर बदमाशों की तलाश में जुटी है।घर पर बाहर से ताला लगा था श्रीरामपुरम कॉलोनी निवासी संजीव कुमार एलमपुर गढ़िया विद्युत उपकेंद्र पर कार्यालय सहायक के पद पर तैनात हैं। शुक्रवार सुबह करीब 9:50 बजे वह ड्यूटी पर गए थे। घर पर उनकी पत्नी नीलम, बड़ी बेट...