गर्दन की हड्डी टूटने से चालक की हुई थी मौत, तीन पर हत्या का केस
मिर्जापुर, अगस्त 22 -- मिर्जापुर, संवाददाता । ट्रक चालक की मौत मामले में देहात कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को तीन नामजद व अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गर्दन की हड्डी टूटने से चालक की मौत की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ व सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है। पड़री के दुल्लहपुर गांव निवासी 37 वर्षीय अरविंद बिंद ट्रक चालक था। वह 17 अगस्त को मुंबई से मालदाह वेस्ट बंगाल सामान लोडकर जा रहा था। 19 अगस्त को अचानक चालक का मोबाइल बंद हो गया। संपर्क न होने पर परिजनों ने खोजबीन शुरु की, ट्रक मालिक से पता चला कि चालक का अंतिम बार लालगंज के अतरैला टोल प्लाजा पर फास्ट टैग कटा था। उसी आधार पर परिजनों ने ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.