पटना, मार्च 20 -- गर्दनीबाग स्थित भवन निर्माण विभाग के नवनिर्मित 15 सरकारी फ्लैटों में बदमाशों ने 18 मार्च की रात 90 नल और बेसिन की चोरी कर ली। घटना उस समय हुई जब रात में गार्ड सोया हुआ था। सरकारी फ्लैटों का निर्माण अंतिम चरण में है। कुछ को हैंडओवर कर दिया गया है। भवन निर्माण विभाग के कनीय अभियंता अजीत पाल की ओर से गर्दनीबाग थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। गर्दनीबाग के बापू टावर के पास सरकारी कर्मचारियों के रहने के लिए नया फ्लैट बनाया गया है। बी टू-डी के आठ फ्लैट में 16 नल और 32 बेसिन की चोरी की गई है। बीटूई के तीन फ्लैट से छह नल और 12 बेसिन, बीथ्रीए के दो फ्लैट में चार नल और आठ बेसिन, बीफोरई के एक फ्लैट में दो नल और चार बेसिन, बीफोरई के एक फ्लैट में दो नल और चार बेसिन की चोरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.