पटना, मई 6 -- राजधानी पटना में अब अलग-अलग इलाकों में जीविका दीदी दुकानें खोलेंगी। इसकी तैयारी जीविका दीदियों ने शुरू भी कर दी है। ऑफिसर्स इनक्लेव गर्दनीबाग में इस माह के अंत तक जीविका दीदियों की ओर से आठ दुकानें खोली जाएगी। इसमें पटना जिला के आसपास के गांव की जीविका दीदियों को दुकानें आवंटित की गयी हैं। इन दुकानों में बड़ी पापड़ के साथ ग्रामीण इलाके के तमाम सामग्री उपलब्ध होगी। इसके अलावा पटना के दो अन्य इलाकों में भी जीविका दीदियों द्वारा दुकानें खोली जाएगी। इससे राजधानी पटना के लोगों पूरे साल भर ग्रामीण इलाके का सामान मिलेगा। इसके अलावा उन जीविका दीदियों को बाजार देकर रोजगार से जोड़ा जा सकेगा जो गांव में रह कर खास कर खाद्य सामग्री तैयार करती है। यह भी पढ़ें- जमुई: पहले आओ पहले पाओ के तर्ज पर दुकान होंगे आवंटित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.