रामनगर, अप्रैल 7 -- रामनगर, संवाददाता। कॉर्बेट के गर्जिया जोन में एक दांतों वाले टस्कर हाथी ने पर्यटकों को दौड़ा दिया। करीब पांच मिनट तक टस्कर हाथी जिप्सी के पीछे रहा। इससे पर्यटकों में भी हड़कंप मचा। मंगलवार को दोपहर बाद की सफारी में दिल्ली के पर्यटक गर्जिया जोन घूमने गए थे। इस दौरान एक दांतों वाला हाथी जिप्सी के करीब आ गया। बताया कि इतने में जिप्सी चालक ने दूरी बनाई तो वह जिप्सी में ही हमले का प्रयास करने लगे। बताया कि जिप्सी चालक की सूझबूझ से ही हमले का प्रयास कर रहे हाथी से दूरी बनाई गई। बताया कि करीब ढाई बजे तीन जिप्सियां पर सवार लोगों पर हाथी ने हमले का प्रयास किया है। पार्क के वार्डन बिंदरपाल ने बताया कि गर्मियां शुरू होते ही पानी के लिए हाथियों का मूवमेंट बढ़ जाता है। वन्यजीवों को देखने पर उनसे दूरी बनाने की अपील की गई है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.