रामनगर, अप्रैल 9 -- रामनगर। डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के पदाधिकारियों ने विभिन्न मांगों के लेकर धरना प्रदर्शन किया। गुरुवार को धरना प्रदर्शन के बाद पदाधिकारियों ने गर्जिया मंदिर में चल रहे टीले के सुरक्षा कार्य को रुकवा दिया। उन्होंने बताया कि वह लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत है। बावजूद इसके कोई भी उनकी मांगों पर गौर नहीं कर रहा है। शाखा सचिव वासिफ व पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि गर्जिया में टीले की सुरक्षा का काम चल रहा था। बताया कि विरोध में काम को रुकवा दिया है। इस संबंध में अधिकारियों से वार्ता चल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...