रामनगर, जून 1 -- राजू वर्मा रामनगर। ऐतिहासिक गर्जिया देवी का मंदिर अब 30 जून तक के लिए बंद करने का निर्णय लिया है। मंदिर के टीले पर सुरक्षा संबंधित कार्य को देखते हुए यह निर्णय लिया है।मंदिर का टीला बारिश और धूप के चलते काफी खस्ताहाल हो गया था। इसके चलते सुरक्षा कार्य करना जरूरी हो गया था। टीले को मजबूती देने के लिए करीब साढ़े 11 करोड़ रुपये की लागत से मंदिर से चारों ओर सीढ़ीनुमा सीसी ब्लॉक बनाने का कार्य किया जा रहा है। पूर्व में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए सिंचाई विभाग ने 31 मई तक मंदिर को बंद रखने का निर्णय लिया था। अब ईई अजय जॉन ने बताया कि सुरक्षात्मक कार्य पूरा करने में 30 जून तक का समय लग सकता है। इसके लिए एसडीएम को पत्र भेजकर मंदिर में 30 जून तक आवाजाही नहीं करने को कहा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...