बागेश्वर, मार्च 30 -- विकास खंड गरुड़ के सीमांत क्षेत्र की महिला जनप्रतिनिधियों ने अपनी आवाज को और सशक्त बनाने के लिए एक अहम पहल की है। 'द हंगर प्रोजेक्ट' के सहयोग से क्षेत्र की 24 ग्राम पंचायतों की महिला प्रतिनिधियों को एकजुट कर 'वीरांगना संगठन' का गठन किया गया है। संगठन के माध्यम से अब महिलाएं सामूहिक रूप से क्षेत्र की समस्याओं और विकास योजनाओं पर कार्य करेंगी। संगठन गठन के तुरंत बाद नवनियुक्त अध्यक्षा आनंदी देवी और संरक्षक चम्पा देवी के नेतृत्व में विकास खंड मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण इंटरफेस बैठक आयोजित की गई। इसमें खंड विकास अधिकारी, सहायक खंड विकास अधिकारी और बाल विकास परियोजना अधिकारी के साथ सीधा संवाद किया। इस दौरान महिला प्रतिनिधियों ने विकास खंड की अद्यतन योजनाओं की जानकारी ली और जमीनी स्तर पर आ रही समस्याओं को प्रमुखता से उठाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.