बागेश्वर, फरवरी 18 -- पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने नगर क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों के पालन की समीक्षा की। नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को सम्मानित किया, जबकि उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। बैजनाथ तिराहे पर चलाए गए अभियान में आधा दर्जन से अधिक वाहनों के चालान काटे गए। वहीं हेलमेट, सीट बेल्ट और अन्य यातायात नियमों का पालन करने वाले चालकों को मैडल व पुष्प भेंट कर प्रोत्साहित किया गया। अभियान में उपजिलाधिकारी वैभव कांडपाल, एआरटीओ अमित कुमार, पुलिस उपाधीक्षक अजय साह और कोतवाल कैलाश सिंह बिष्ट सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.