गरुड़ में श्रम विभाग का कार्यालय खोलने की मांग
बागेश्वर, सितम्बर 9 -- गरुड़/बागेश्वर। तहसील गरुड़ में श्रम विभाग का उप कार्यालय या नियमित कैंप कार्यालय खोलने की मांग तेज हो गई है। उत्तराखंड क्रांति दल के ब्लॉक अध्यक्ष गिरीश कोरंगा एडवोकेट ने मंगलवार को तहसीलदार गरुड़ के माध्यम से मुख्यमंत्री, श्रम मंत्री, सचिव श्रम विभाग और जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा। उक्रांद ने कहा कि गरुड़ क्षेत्र में बड़ी संख्या में निर्माण और असंगठित श्रमिक रहते हैं। श्रमिकों को पंजीकरण, नवीनीकरण, श्रमिक कार्ड और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए 50-60 किलोमीटर दूर बागेश्वर जाना पड़ता है। इससे दिहाड़ी मजदूरों का समय और एक दिन की मजदूरी भी प्रभावित होती है। दल ने गरुड़ में स्थायी श्रम विभाग की शाखा खोलने, स्वीकृति होने तक साप्ताहिक कैंप लगाने, स्थानीय स्तर पर पंजीकरण और योजनाओं के आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराने तथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.