बागेश्वर, मई 26 -- देवेंद्र पांडे, गरुड़। राजकीय इंटर कालेज मैगड़ीस्टेट में मेधावी छात्र सम्मान आयोजित किया गया। इस मौके पर बोर्ड परीक्षा 2026 में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व नकद धनराशि देकर सम्मानित किया। विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह की शुरूआत करते हुए क्षेत्र पंचायत सदस्य गोविंद डसीला ने कहा कि अच्छे अंक लाने वाले बच्चे कुछ विशेष तैयारी करते हैं, उनका ढंग अलग होता है। अन्य बच्चों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। प्रधानाचार्य डा. दीपक चंद्र कोहली ने विद्यालय की वार्षिक आख्या प्रस्तुत की। इंटरमीडिएट में सर्वोच्च अंक लाने पर हिमांती नेगी तथा हाईस्कूल में सर्वोच्च अंक लाने पर प्रकाश गिरी को सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- गरुड़ में मेधावियों को किया सम्मानित गोविंद डसीला व पीटीए अध्यक्ष मदन गिरी गोस्वामी ने ...