गरुड़ में प्रशासनिक कार्रवाई के खिलाफ व्यापारी एकजुट
बागेश्वर, मई 28 -- गरुड़। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में अतिक्रमण को लेकर की जा रही प्रशासनिक कार्रवाई की कड़ी निंदा की गई। इस मौके पर एडवोकेट जेसी आर्या की राय लेकर व्यापारियों ने रणनीति बनाई। व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेश बिष्ट ठाकुर की अध्यक्षता में रामलीला मैदान गरुड़ में आयोजित बैठक में क्षेत्र की जनता व व्यापारियों ने एक स्वर में कहा कि वर्षों से काबिज लोगों व व्यापारियों को प्रशासन अपनी हिटलरशाही से बेदखल करना चाहता है। प्रशासन की यह मंशा सफल नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन को बंदोबस्त लाकर सभी काबिज लोगों को मालिकाना हक देना चाहिए। इस मौके पर एडवोकेट जेसी आर्या से विधिक राय ली गई। वक्ताओं ने प्रशासन की कार्रवाई के विरुद्ध न्यायालय की शरण में जाने की चेतावनी दी। इस दौरान जीवन चंद्र दुबे, कैलाश चंदोला, सुरेंद्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.