बागेश्वर, फरवरी 23 -- राजकीय आदर्श जूनियर हाईस्कूल उड़खुली का वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया। बच्चों ने रंग-बिरंगी पोशाक पहनकर अनेक मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर बच्चे व अभिभावक जमकर थिरके। समारोह के मुख्य अतिथि शिक्षा के प्रति जागरूक तथा समाज सेवी पोस्टमास्टर मोहन चंद्र जोशी ने कहा कि वार्षिक उत्सव बच्चों की प्रतिभा को निखारने में सहायक होते हैं। उन्होंने होनहार बच्चों को ट्रैक सूट वितरित की। विद्यालय के प्रधानाध्यापक शंकर टम्टा ने वार्षिक आख्या प्रस्तुत की। वरिष्ठ अध्यापक उमेश चंद्र जोशी ने शिक्षा के प्रति आ रहे बदलावों के बारे में अपने अनुभवों को बताया। विद्यालय के अध्यापक दीप कोहली, निर्मला आर्य ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर कक्षा आठ के बच्चों को भी भावभीनी विदाई दी। इस दौरान एसएमसी अध्यक्ष वीरेंद्र लाल, पूर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.